Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / CBSE Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से होगी शरू, नियमों को नजरअंदाज करने पर इसबार मिलेंगें जीरो नंबर

,

CBSE Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से होगी शरू, नियमों को नजरअंदाज करने पर इसबार मिलेंगें जीरो नंबर

CBSE Exam 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से होगी शरू, नियमों को नजरअंदाज करने पर इसबार मिलेंगें जीरो नंबर

CBSE Board Exam 2026: बता दे की भारत और विदेशों में फैले CBSE स्कूलों के 46 लाख से अधिक छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम है, क्योंकि बोर्ड ने इस साल ‘डिजिटल मूल्यांकन’ जैसे बड़े सुधारों की शुरुआत की है. CBSE ने छात्रों को सचेत किया है कि परीक्षा के दिनों में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों या अन्य कारणों से ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है.

17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है परीक्षा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए अपनी कमर कस ली है. इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय से लेकर उत्तर पुस्तिका लिखने तक के नियमों में कड़े बदलाव किए हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस का पालन करें.CBSE Board Exam

परीक्षा का शेडूअल

  • परीक्षा शुरू होने का समय: सुबह 10:30 बजे.
  • रिपोर्टिंग समय: छात्रों को सुबह 10:00 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
  • 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

CBSE 2026 से कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर रहा है.

इसके तहत शिक्षकों को आंसर शीट की स्कैन की गई प्रतियां कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगी और वे डिजिटल रूप से जांच करेंगे. CBSE Board Exam

अधिक जानकारी के लिए बता दे की CBSE ने सभी स्कूलों को 13 फरवरी 2026 की समय सीमा तक OASIS पोर्टल पर कक्षा 11वीं और 12वीं पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया था.

इसमें शिक्षकों का नाम, विषय, अनुभव, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल है.

ऐसा न करने पर स्कूल का परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता है या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.CBSE Board Exam