Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 12वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग सीबीएसई के शानदार परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

,

12वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग सीबीएसई के शानदार परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में

बगड़, कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सीबीएसई 12वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने के उपलक्ष्य में अध्यापकों एवं होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य किरण सैनी ने सभी पुत्र ने विद्यार्थियों का तिलक आर्चन कर उनको शुभकामनाएं दी विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने विद्यार्थियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सत्ता के तीसरे सत्र में भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्र निखिल जांगिड़ ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा दिव्यांशी जांगिड़ ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष की तुलना में वाणिज्य वर्ग के टॉपर विद्यार्थी ने 9.8 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं जो गुणात्मक परिणाम में वृद्धि दर्शाता है संस्था के 15 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जिनमें 11 विद्यार्थियों ने 70{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur