Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कक्षा एक से 8 तक के बच्चों का 13 जनवरी का अवकाश घोषित

,

कक्षा एक से 8 तक के बच्चों का 13 जनवरी का अवकाश घोषित

सीकर, जिले में शीतलहर एवं बढ़ती हुई ठण्ड के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सीकर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये सीकर जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 13 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। जिला कलेक्टर शर्मा ने जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों की अक्षरशः पालना करना सुनिश्चित करें। यदि कोई संस्था प्रधान इस अवधि में कक्षा संचालन करता हुआ पाया गया है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur