Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 152 वीं गाँधी जयंती को ‘‘गांधी सुमिरन दिवस’’ के रुप में धूमधाम से मनाया

,

152 वीं गाँधी जयंती को ‘‘गांधी सुमिरन दिवस’’ के रुप में धूमधाम से मनाया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा“ के अन्तर्गत 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की 152वीं जयंती ‘‘गाँधी सुमिरन दिवस’’ के रूप में मनाया गया तथा साथ ही लाल बहादूर शास्त्री जयंती भी मनायी। एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर व हॉल में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को महात्मा गाँधी व लाल बहादूर शास्त्री की जीवनी से अवगत कराते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के विषय में बताया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं को गाँधी जी व शास्त्री जी के जीवन आदर्शों को अपनाकर उन पर चलने के लिए प्रेरित किया। एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश ने छात्राओं को बताया कि हमें भी गाँधीजी के सत्य व अहिंसा के आदर्श को अपनाने के साथ-साथ अस्पृश्यता निषेध व स्वच्छता से संबंधित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेविकाओं ने भी गाँधीजी के जीवन-दर्षन पर वार्तालाप की। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी अन्जु सैनी, समस्त स्टाफ सदस्य व सभी छात्राएँ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur