Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 वीं जयन्ती मनाई

,

महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 वीं जयन्ती मनाई

राजस्थान विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बगड़ में

झुंझुनू, राजस्थान विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बगड़ में महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 वीं जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक महेन्द्र शास्त्री थे।अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीराम सैनी ने की। शास्त्री ने कहा कि महात्मा फुले राष्ट्रीय जागरण के अप्रतिम महारथी,अन्धविश्वास और कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष करने वाले दलितों शोषितों निराश्रितो के मसीहा के रूप में जीवन भर प्रयासरत रहे। उन्होंने शिक्षा,नारियों के सम्मान और साहित्य के क्षेत्र में अनेक ग्रन्थों की रचना करके जनजागरण का महत्त्वपूर्ण कार्य किया।महात्मा फुले को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की गई। महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पाहार अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ अध्यापिका चन्द्रिका प्रजापति एवं ममता स्वामी ने फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दयाशंकर सेन ने किया। इस अवसर पर गायत्री प्रजापत,बबीता सैनी, नीलम, विमला देवी,महेन्द्र सैनी,प्रमिल तंवर सहित विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्रा उपस्थित थे। आभार और धन्यवाद सचिव अनिता सैनी ने ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur