Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एसएमटीआई संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए रवाना

,

एसएमटीआई संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए रवाना

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए सुबोस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात हेतु वरिष्ठ अनुदेशक विकास पचार के नेतृत्व में रवाना हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को बगड़ इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के प्राचार्य कुम्भाराम ने हरि झंण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाऐं दी।

अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डी.जी.टी., नई दिल्ली द्वारा निर्धारित एन.सी.वी.टी. पाठ्यक्रम मे प्रशिक्षण के साथ ही इंडस्ट्रीज में 150 घण्टे की ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाना अनिवार्य है। जिसके लिए लगातार संस्थान द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जा रहा है इसीक्रम में दो वर्षिय पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आर. ए. सी. एवं एक वर्षिय पाठयक्रम के डीजल मैकेनिक व्यवसाय के 42 प्रशिक्षणार्थियों को द्वितीय फेज में सुब्बग्रेस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त जिसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान परिश्रमिक भत्ता भी प्रदान किया जायेगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur