Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए रवाना

,

संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए रवाना

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के 42 प्रशिक्षणार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए सुब्रोस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात हेतु वरिष्ठ अनुदेशक विकास पचार के नेतृत्व में रवाना हुआ। प्रशिक्षणार्थियों के दल को बगड़ कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मसी कालेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कौशिक ने हरि झंण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बी.आई.टी.ओ.टी. प्राचार्य कुम्भाराम नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएँ दी।

अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डी.जी.टी., नई दिल्ली द्वारा निर्धारित एन.सी.वी.टी. पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण के साथ ही इंडस्ट्रीज में 150 घण्टे की ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाना अनिवार्य है। जिसके लिए लगातार संस्थान द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जा रहा है इसीकम में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आरए.सी. व्यवसाय के 42 प्रशिक्षणार्थियों को सुब्रोस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त करेंगे, जिसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान परिश्रमिक भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur