Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए संस्थान के 45 प्रशिक्षणार्थी रवाना

,

ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए संस्थान के 45 प्रशिक्षणार्थी रवाना

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंण्डेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के 45 प्रशिक्षणार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए सुबोस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात हेतु अनुदेशक मनोज कुमार के नेतृत्व में रवाना हुआ। अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डी.जी.टी., नई दिल्ली द्वारा निर्धारित एन.सी.वी.टी. पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण के साथ ही इंडस्ट्रीज में 150 घण्टे की ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाना अनिवार्य है। जिसके लिए लगातार संस्थान द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में इस सत्र का द्वितीय 45 प्रशिक्षणार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए सुबोस लिमिटेड कम्पनी, अहमदाबाद, गुजरात भेजा गया है। जिसमे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, एवं मैकेनिक डीजल व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त करेगे। प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान परिश्रमिक भत्ता भी प्रदान किया जायेगा। संस्थान पदाधिकारियो ने प्रशिक्षणार्थियों के दल को शुभकामनाएँ सहित हरि झंण्डी दिखाकर रवाना किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur