Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बगड़ में ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस

,

बगड़ में ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस

Education News (एजुकेशन समाचार) : बगड़ में ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस

झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में दिनांक 26 जनवरी 2026 को ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह आयोजन शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मसी कॉलेज एवं बगड़ इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ITOT) में संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।

तिरंगा फहराकर दी गई सलामी

कार्यक्रम में सीईओ विकास खटोड तथा तीनों संस्थानों के प्राचार्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश

आईटीओटी प्राचार्य कुम्भाराम ने अपने संबोधन में कहा

“आजादी हमें अनेक शहीदों के बलिदान से मिली है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।”

संविधान और कर्तव्यों पर प्रकाश

फार्मसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक कौशिक ने संविधान निर्माण, प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

स्वच्छता और राष्ट्रहित का आह्वान

आईटीआई अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

“देश के प्रति सम्मान, कर्मठता और अपने दायित्वों का निर्वाह हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए।”

देशभक्ति गीतों से सजा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी, सहित समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।