Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अंग्रेजी माध्यम किये जाने पर सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक

,

अंग्रेजी माध्यम किये जाने पर सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक

सूरजगढ़, पंचायत समिति क्षेत्र सूरजगढ़ के ग्राम काजड़ा में स्थित सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को अभी हाल ही में राज्य सरकार द्वारा महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रूपांतरित किया गया है। क्षेत्रवासियों के लिए यह बहुत खुशी की खबर है। विद्यालय प्रांगण में संस्था प्रधान रोशन कुलहरी की अध्यक्षता में विद्यालय विकास को लेकर बैठक हुई। बैठक में विद्यालय विकास पर चर्चा हुई और विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम किए जाने पर प्रवेश प्रक्रिया बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार की सामग्री तैयार करने संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। संस्था प्रधान रोशन कुलहरी ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित होने पर विद्यालय का नाम सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होगा। कक्षा 1 से 5 तक इंग्लिश मीडियम में छात्र-छात्राओं का प्रवेश जारी है। अंग्रेजी माध्यम होने पर ग्राम काजड़ा व आसपास के गाँवों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए विद्यालय में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम किये जाने पर क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। बैठक में सुरेश कुमार, मोहित चाहर, संतोष ओला, सुनीता सैनी, सुशीला, सुमन, प्रकाश मीणा, कृष्णा कुमारी सैनी, इन्दुरानी, अनिल शर्मा, सुशीला, महेंद्र डीलर, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सतपाल, सुभाष, दिलीप जांगिड़, संजय कुमार, सरोज, सत्यनारायण, नीलम देवी, रत्नी देवी, प्रेमलता देवी, अरविंद शर्मा, कपिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनीता देवी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur