Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आदर्श महिलाओं का अभिनय कर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

,

आदर्श महिलाओं का अभिनय कर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर झुन्झुनूं में स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बी.ए.बी.एड/बी.एससी.बी.एड चार वर्षीय पाठ्यक्रम की छात्राओं ने आदर्श व सशक्त महिलाओं का किरदार निभाया व पोस्टर के माध्यम से देश की शिक्षा, राजनीति, चिकित्सा, सेवा, सेना आदि क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को दर्शाया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, पन्ना धाय, इन्दिरा गांधी, मदर टेरेसा, कल्पना चावला, पी.टी. उषा, गीता फोगाट, मेडम क्यूरी, मलाला यूसुफजई, अमृता देवी आदि का अभिनय कर उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संरक्षिका विनोद ढूकिया, इंजी. ज्योति ढूकिया, प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इंजी. ढूकिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय माना है, हमें नारी को आदर-सम्मान देना चाहिए। संरक्षिका विनोद ढूकिया ने बताया कि महिला दो घर संवारती है अत: उसे लक्ष्य तय कर आगे बढऩा चाहिए। डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि स्त्री शिक्षा व आर्थिक सक्षम से स्वंय को स्वतंत्र व स्वावलम्बी बना सकती है। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur