Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आदर्श पब्लिक स्कूल रतन शहर के छात्र-छात्राओं को मिला इंस्पायर अवॉर्ड

,

आदर्श पब्लिक स्कूल रतन शहर के छात्र-छात्राओं को मिला इंस्पायर अवॉर्ड

इस्लामपुर के निकटवर्ती रतनशहर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के चार छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड प्रदान किया गया है। निदेशक महेश वर्मा ने बताया कि चार छात्र-छात्राएं सबीना बानो (माखर) ,सिया सैनी (इस्लामपुर) ,खुशी मिर्जा (माखर), देवांश टेलर ( इस्लामपुर) को इंस्पायर अवार्ड के रूप में प्रत्येक छात्र छात्राओं को 10000-10000 रु. प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्टाफ गण अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी। इंस्पायर अवार्ड मिलने के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं का विद्यालय में सम्मान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि शब्बीर खान स्टेशन अधीक्षक थे तथा अध्यक्षता भावना टेलर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रुकसाना बानो, सुभाष सैनी, संत कुमार सैन उपस्थितं थे। सचिव दीपक वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समस्त स्कूल स्टाफ ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur