Aadhaar Recruitment 2026: CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के द्वारा आधार सुपरवाइजर और आधार ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। CSC के द्वारा 252 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आप अगर इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 रखी गई।
आपको बता दे की जिला स्तर पर संविदा के आधार पर इन पदों पर बहाली किया जा रही है। शुरुआत में 1 वर्ष के लिए भर्ती की जा रही है बाद में अवधि को और ज्यादा बढ़ा दिया जाएगा।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है और दसवीं के साथ 2 साल का आईटीआई या 3 साल का पॉलिटेक्निक डिग्री भी मान्य होगा।आवेदक के पास UIDAI द्वारा जारी किया गया वैध आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी होगा। इसके लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है इसके साथ ही साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
उम्र सीमा की जानकारी
इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होना जरूरी है इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
इन राज्यों में होगा चयन
आंध्र प्रदेश
असम
बिहार
चंडीगढ़
छत्तीसगढ
गुजरात
हरयाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
कर्नाटक
केरल
लद्दाख
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
मिजोरम
मेघालय
नगालैंड
ओडिशा
पुडुचेरी
पंजाब
राजस्थान
सिक्किम
तमिलनाडु
तेलंगाना
उतार प्रदेश।
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले CSC के करियर पोर्टल career.csccloud.in पर जाएं।
इसके बाद आप अपना अकाउंट बनाएं।
अब “आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर – जिला” पोस्ट खोजें।
भर्ती से जुड़ी सभी विवरण, पात्रता और नियम-शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद सही-सही डिटेल्स भरे।
प्रिंटआउट निकाल कर रख ले
