Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

,

आदर्श पब्लिक स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आदर्श पब्लिक स्कूल रतन शहर में आज मेधावी प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातुराम जांगिड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जगमाल सिंह पुनियां, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद शरीफ बैग, समाज सेवी नेमीचंद जानू, कयूम खान, स्टेशन मास्टर सुरेंद्र जांगिड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर कक्षावार टॉपर्स विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान किया गया व स्वेटर वितरित की गई। वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद तैयब खान को बेस्ट टीचर अवार्ड 2018-19 देकर सम्मान किया गया। आगंतुक अतिथियों का सचिव दीपक वर्मा ने स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। निदेशक महेश वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा संस्था के छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur