Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / आर्यन काँलेज में वार्षिकोत्सव मनाया

,

आर्यन काँलेज में वार्षिकोत्सव मनाया

रानोली कस्बे में

रानोली [ राजेश कुमावत ] कस्बे के आर्यन पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातारामगढ़ एसडीएम अशोक कुमार रणवां थे तथा अध्यक्षता संस्था के निदेशक राजेश मुवाल ने की। वहीं मुख्य कार्यकारी डॉक्टर सुन्दर भास्कर, जितेंद्र मुवाल, अश्वीनी महाविद्यालय के निदेशक मदनलाल ताखर,वीर तेजा स्कूल के निदेशक सुरेश कुमार रणवां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं की ओर से गजबण पाणी न चाली, गाड़ी फोरच्यूनर लायो जैसे राजस्थानी, फिल्मीं, देशभक्ति गानों पर एक से एक बढ़कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस दौरान काँलेज के निदेशक राजेश मुवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा और लेखन में सुधार को लेकर छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान संस्थान की ओर से विजेता रही छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में रामगोपाल सामोता, रतनलाल शर्मा,शैतान सिंह बाजिया, कुलदीप, सुल्तान सिंह निठारवाल, प्रकाश सामोता,बाबूलाल शर्मा,आशा चौधरी आदि स्टाफ सदस्य एंव छात्राएं मौजूद थीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur