Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अपार पंजीयन नहीं करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्यवाही

,

अपार पंजीयन नहीं करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्यवाही

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी की सम्पूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि को एक साथ रखने के उद्देश्य से अपार आईडी पंजीयन की आवश्यकता बताई एवं वर्तमान स्थिति में शीघ्र सुधार के निर्देश प्रदान किये। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शीशराम कुल्हरी ने बताया कि अपार आईडी को डिजीलॉकर से सम्बद्ध कर विद्यार्थी की समस्त शैक्षणिक उपलब्धियां एक जगह प्राप्त होगी। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राकेश लाटा ने बताया कि अपार 12 अंको को यूनिक पहचान प्र‌णाली है जो सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। उन्होने अपार पंजीयन नहीं करने वाले विद्यालयों पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्राप्त निर्देशों से उपस्थित स्कूल संचालको को अवगत करवाया।