Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अलविदा – 2019 स्वागतम्- 2020 समारोहपूर्वक मनाया

,

अलविदा – 2019 स्वागतम्- 2020 समारोहपूर्वक मनाया

न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी इस्लामपुर में

इस्लामपुर, कस्बे में संचालित न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अलविदा – 2019 स्वागतम्- 2020 समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं व समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में अलविदा- 2019 का शानदार कार्यक्रम अनेक सांस्कृतिक झलकियों के साथ मनाया गया । संस्था प्रधान देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हर नया साल कुछ ना कुछ नया सबक लेकर आता है और हर बिता हुआ वर्ष हमारी गलतियों को पुनः न दोहराने की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त स्टाफ तथा बच्चों को नव वर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur