Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अनिल कुमार सैनी को विधि विषय में पी.एचडी. उपाधि

,

अनिल कुमार सैनी को विधि विषय में पी.एचडी. उपाधि

सैनी वर्तमान में सहायक आचार्य, राजकीय विधि महाविद्यालय, चुरू में कार्यरत है

झुंझुनू, जिले के इस्लामपुर निवासी अनिल कुमार सैनी पुत्र सोहन लाल सैनी को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा विधि विषय में पी.एचडी. की उपाधि प्रदान की गई है । सैनी वर्तमान में सहायक आचार्य, राजकीय विधि महाविद्यालय, चुरू में कार्यरत है। इन्होने ‘मध्यस्थता के विशेष सन्दर्भ के साथ एडीआर तंत्र’ विषय पर राजकीय विधि स्नातकोतर महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक आचार्य डॉ. शिवशंकर व्यास के निर्देशन में यह शोध कार्य संपन्न किया । इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं मित्रों को दिया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur