Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अंकित महमिया के सी.ए. बनने पर अभिनन्दन किया

,

अंकित महमिया के सी.ए. बनने पर अभिनन्दन किया

झुंझुनूं नागरिक मंच एवं सर्वसमाज द्वारा

झुंझुनूं, अंकित महमिया के सी.ए. बनने पर झुंझुनूं नागरिक मंच एवं सर्वसमाज द्वारा इनका अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर बावलिया द्वारा की गई। कार्यक्रम खेमी शक्ति रोड़ स्थित जगदीश महमिया की बगीची में किया गया। अंकित के पिता रामगोपाल महमिया ने बताया कि सी.ए. की सफलता से पहले इन्होंने 2014 में यु.जी.सी. जी.आर.एफ. में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात् 2018 में एम.फील परीक्षा उत्र्तीण की। वर्तमान में अंकित राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की स्कोलरशिप में चयन होने पर पी.एच.डी. चल रही है। अंकित महमिया ने इस सफलता के लिए अपने पिता रामगोपाल महमिया व माता मंजू महमिया व अपने परिजनों की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया व कार्यक्रम संचालक कमलकान्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नागरिक मंच के सदस्यों एवं सर्वसमाज के द्वारा अंकित महमिया को साफा व शॉल उढ़ाया गया, माला पहनाई गई एवं भगवान परशुराम का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।