Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गोपालपुरा के अंकुश यादव बने वैज्ञानिक

,

गोपालपुरा के अंकुश यादव बने वैज्ञानिक

भारतीय अनुसंधान केंद्र इसरो में चयन

बुहाना, [ रजनीश जांगिड़ ] कस्बे के निकटवर्ती गांव गोपालपुरा के पूर्व हवलदार पहलवान हनुमान यादव का पोता का भारतीय अनुसंधान केंद्र इसरो में चयन हुआ है। अंकुश यादव के पिता राजवीर सिंह यादव ने बताया कि अंकुश 12 जनवरी 2020 में भोपाल में भारतीय अनुसंधान संस्थान इसरो के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें 2 लाख 20 हजार परीक्षार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें 117 परीक्षार्थियों का चयन हुआ। जिसमें अंकुश पहले चांस में ही सफल रहा। जो इसरो अनुसंधान केंद्र हासन जिला बेंगलूर कर्नाटक में 15 मार्च को जोइनिंग करेगा। अंकुश इस सफलता के लिए परमहंस श्रीश्री 1008 गणेशगिरी महाराज की कृपा से माता कमलेश देवी व पिता राजवीर सिंह को दिया है। गांव परिवार एवं परिजनों ने खुशी मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur