Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एसपी के मुख्य आतिथ्य में मनाया न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव

,

एसपी के मुख्य आतिथ्य में मनाया न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव

झुंझुनू, ग्राम इस्लामपुर मे न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने अपना 20 वा वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। वार्षिक समारोह का उदघाटन निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (S.P.) झुंझुनूं के साथ मिलकर किया। विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य रामकृष्णमहरिया, सुभाष बाकरा, धर्मपाल सैन,के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित कर समारोह शुभारंभ किया। कार्यकर्म की अध्यक्षता डॉ. एस. सी. श्रीवास्तव ने की।इस अवसर पर विधालय के छात्र छात्राओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छात्र छात्राओं ने रामायण की झलकियां व देश भक्ति संगीत प्रस्तुत किया ओर सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच का संचालन अशोक जांगिड़ ने किया।इस अवसर पर विधालय के समस्त स्टॉफ राकेश काला, अरविन्द , महेश, राहुल, संदीप, छमा शर्मा, संतरा, अर्चना, नाजमीन सभी ने कार्यकर्म में सहयोग किया। कार्यकर्म के बाद बच्चों को मिठाई वितरीत की गई ।