Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

,

कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

नीमकाथाना, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन जिला-नीम का थाना (राजस्थान) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु जिले के कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 30.10.2024 है। वे अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 01.05.2010 से 31.07.2012 (दोनो तारीखें शामिल) कक्षा 9वीं के लिये एवं वे अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 01.06.2008 से 31.07.2010 (दोनो तारीखें शामिल) कक्षा 11वीं के लिये आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा दिनांक 08.02.2025 वार शनिवार को आयोजित की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur