Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नर्सिंग कॉलेज के इंटर हाउस डांस कम्पीटिशन में दिखा उत्साह

,

नर्सिंग कॉलेज के इंटर हाउस डांस कम्पीटिशन में दिखा उत्साह

नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में

झुंझुनू, नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एकल व सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इवेंट मैनेजमेन्ट प्रभारी जैसमीन कुरैशी व सभी हाउस प्रभारी के निर्देशन में सभी छात्र / छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में एकल व समूह नृत्य का प्रदर्शन किया इस समारोह में पारंपारिक गीत के साथ -साथ आधुनिक व देशभक्ति गीत ओ देश मेरे जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये गये।

समारोह कि अध्यक्षता एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया ने कि और विजेताओं की घोषणा कर उनका उत्साहवर्धन किया जिसमें एकल डांस विजेता विजेता एलेक्जेंडर फलेमिंग हाऊस की छात्रा प्रिया सैनी प्रथम रही। छात्र एकल नृत्य प्रतियोगिता में रोबर्ट कॉच हाउस का छात्र शहबाज प्रथम रहा एवं समूह नृत्य में फलोरेन्स नाइटिंगेल हाउस विजय रहा है। एकेडमिक डायरेक्टर ने बताया कि आज के सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम में छात्र / छात्राओं ने भाग लिया। भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिता में बढ चढकर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता सुधीर कुमार, राजेश मांडिया, विष्णु एवं भारत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन रेजिन रॉय वर्गिस ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur