Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ‘‘वन मिनट शो’’ में अवि एवं अंश ने बाजी मारी

,

‘‘वन मिनट शो’’ में अवि एवं अंश ने बाजी मारी

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में

झुन्झुनूं, न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में आज ‘‘वन मिनट शो’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने बताया कि जूनियर ग्रुप में अंश पुत्र प्यारेलाल ने प्रथम स्थान, फायजा पुत्री इलियास ने द्वितीय स्थान एवं खुशी पुत्री संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर ग्रुप में अवि चौधरी पुत्री आजाद ने प्रथम स्थान, सुप्रिया पुत्री दलीप ने द्वितीय स्थान एवं प्रियांशी पुत्री रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सहायक अभियंता इंजी. ज्योति ढूकिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है एवं अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur