Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जेजेटी में राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

,

जेजेटी में राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया

झुंझुनू, जेजेटी यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा संघ इकाई द्वारा राष्ट्रीय एड्स दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा संघ के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया यह रैली जेजेटी यूनिवर्सिटी से खेल मैदान तक गई और एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा समाज को एड्स के प्रति जागरूक रहने की विभिन्न जानकारी दी। इस रैली को जेजेटी के कुलाधिपति डॉ विनोद टिबरेवाला, कुलपति बाल किशन टिबरेवाला, कुलसचिव द्वारा रवाना किया गया इस अवसर पर डॉ मधु गुप्ता, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ राम दर्शन फोगाट, डॉ महेश सिंह एनएसएस अधिकारी डॉ नाजिया हुसैन, डॉ. सोनू सारण, डॉ अनंता शांडिल्य, डॉ. राम प्रताप सैनी, डॉ रंजना सक्सेना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur