Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Sikar News : आयुषी रुहेला ने CBSE 12वीं में हासिल किए 97.40%

,

Sikar News : आयुषी रुहेला ने CBSE 12वीं में हासिल किए 97.40%

Ayushi Ruhela celebrates outstanding CBSE Class 12 board examination result

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी रुहेला ने CBSE 12वीं कला वर्ग परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

आयुषी की इस सफलता से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

परिवार और गांव का बढ़ाया मान

आयुषी रुहेला जाने-माने समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त सैनिक भागीरथ सिंह रूहेला की सुपौत्री हैं। वहीं वह उद्योगपति राकेश रूहेला की पुत्री और उद्योगपति बिजेंद्र रूहेला की भतीजी हैं।

उन्होंने मोदी संस्थान से 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा दी थी।

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं आयुषी

अपनी सफलता पर आयुषी ने कहा कि वह भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाना चाहती हैं।

उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता, ताऊ-ताई, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

आयुषी ने कहा,
“परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।”

परिवार और शुभचिंतकों में खुशी

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवारजनों और शुभचिंतकों ने आयुषी को बधाई दी।

क्षेत्र के लोगों ने भी आयुषी की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां बढ़ा रहीं मान

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बेटियों की लगातार शैक्षणिक सफलता से शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है। आयुषी की उपलब्धि भी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur