Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बी.एससी. सेमेस्टर द्वितीय की प्रायोगिक परीक्षा 11 जुलाई 2024 से शुरू

,

बी.एससी. सेमेस्टर द्वितीय की प्रायोगिक परीक्षा 11 जुलाई 2024 से शुरू

सीकर, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, सीकर के बी.एससी सेमेस्टर-द्वितीय के सभी नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों से कहा है कि उनकी प्रायोगिक परीक्षायें 11 जुलाई 2024 को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो रही है। प्राचार्य प्रो. डी.डी. गुडेसरिया ने बताया कि विद्यार्थी अपना नाम, रोल नम्बर, समय तथा बैच नम्बर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर तथा महाविद्यालय की वेबसाईट पर देख सकते है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र, महाविद्यालय का परिचय पत्र, एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र तथा प्रायोगिक फाईल साथ लेकर परीक्षा के लिए समय सारणी के अनुसार उपस्थित होवें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur