Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बच्चों ने मस्ती की टोलिया बनाकर एक-दुसरे को लगाया गुलाल

,

बच्चों ने मस्ती की टोलिया बनाकर एक-दुसरे को लगाया गुलाल

स्टार एकेडमी स्कूल में

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में आज शनिवार को फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मस्ती की टोलिया बनाकर एक-दुसरे को गुलाल लगाया। प्रत्येक बच्चें पर फागोत्सव का खुमार छाया नजर आया। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने इस अवसर पर बच्चों को प्रेम, सोहार्द और भारतीय संस्कृति से जुडऩे की शिक्षा दी। बच्चों ने रंगोलिया बनाकर जीवन में रंगों का महत्व बताया। सभी बच्चों ने गुलाल से होली खेलकर पानी की बर्बादी को रोकने का संकल्प लिया। स्कूल मैनेजमेंट ने समस्त स्टाफ और स्टूडेंट्स को होली की मुबारकबाद दी। स्टाफ ने भी रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से एक-दूसरे को शुभकामनायें दी। इस दौरान साहित्य सदन के प्रभारी मूलचंद महला और रवि नौटियाल ने अपने हास्य रस की कविताओं से सभी को खूब गुदगुदाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur