Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बगड़ में साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

,

बगड़ में साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

शिक्षा नगरी बगड़ स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अंकिता सारस्वत की देखरेख में साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को उत्साह से भाग लिया तथा विद्यार्थियों को दो ग्रुपों में बांटा गया। ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय स्थान पर उत्कृष्ट मॉडल्स का चयन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में साइंस मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्या किरण सैनी ने उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur