Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बगड़ में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत

,

बगड़ में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत

राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे

राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे प्रवेशोत्सव के दौरान नवीन प्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलकार्चन, माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री राम सैनी ने की। मुख्य अतिथि निदेशक महेन्द्र शास्त्री थे। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए शास्त्री ने कहा कि आज गुणात्मक शिक्षा के द्वारा ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कठिन परिश्रम,लगन और स्वाध्याय ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक कान्ता सैनी, कमला सैनी, प्रमिल कुमार, अनिता सैनी, बबीता, बाबूलाल सैनी, दयाशंकर सेन, विद्याधर झाझङिया, सुशीला चौधरी, महेन्द्र कुमार सहित विद्यालय कार्मिक तथा अभिभावक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur