Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की दिलायी शपथ

,

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की दिलायी शपथ

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘बालिका सप्ताह’’ के प्रथम दिवस में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’’ की शपथ दिलाकर बेटियों की सुरक्षा का प्रण लिया गया। शपथ ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’’ अभियान की ब्रांड एबेंसेडर पूजा सैनी ने दिलायी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि वर्तमान युग में महिलाओं-बालिकाओं का योगदान हर क्षेत्र में है। हमें बेटियों की सुरक्षा व गौरव को बनाये रखना चाहिए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि शिक्षित नारी श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर सकती है। स्वयंसेविका प्रियंका ने बेटियों के पक्ष में अपने विचार पेश किये। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के दौरान प्रभात फेरी-रैली, पोस्टर स्लोगन व पेंटिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व छात्राऐं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur