Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बेटियों ने फिर मारी बाजी, परिणाम में रही बेहतर

,

बेटियों ने फिर मारी बाजी, परिणाम में रही बेहतर

सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी] राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा सोमवार को जारी किए 10वीं के परिक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए बेटों को पीछे छोड़ दिया। बाबा हनुमानदास सी. सै. स्कूल भैसावता खुर्द की अनिता 95.83 प्रतिशत, अंकिता 95.83 प्रतिशत, शुषिता 92.83 प्रतिशत वहीं विश्वभारती स्कूल की रितु ने 94.00 प्रतिशत, कैंब्रिज स्कूल के मनीष ने 92.33 प्रतिशत, कृष्णा स्कूल डुमौली खुर्द की तमन्ना यादव 94.50 प्रतिशत न्यू ईडन स्कूल की बिपाशा नेहरा 89.00 प्रतिशत के साथ ही संस्कार स्कूल का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। बेहतर परिक्षा परिणाम पर स्कूलों में खुशी का माहौल है। बाबा हनुमानदास स्कूल के निदेशक नगेन्द्र धनखड़ व व्यवस्थापक संजय रावत ने बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई व बच्चों का सम्मान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur