Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / Rajasthan: कुछ घंटों में भजनलाल सरकार ने पलट दिया शौर्य दिवस बनाने का अपना आदेश, जानिए कारण

, ,

Rajasthan: कुछ घंटों में भजनलाल सरकार ने पलट दिया शौर्य दिवस बनाने का अपना आदेश, जानिए कारण

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सरकार ने पहले जारी किया था कि स्कूलों में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया जायगा। वहीँ अब सरकार ने कुछ घंटों के भीतर ये फैसला वापस ले लिया गया है.

इस वजह से लिया आदेश वापिस

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शनिवार (29 नवंबर) देर रात शौर्य दिवस कार्यक्रम के आदेश जारी किए थे. अब इस आदेश को वापस लिया गया है. आदेश वापस लेने के पीछे स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं को वजह बताया गया है. शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में वर्तमान में परीक्षाएं संचालित हो रही है, जो 5-6 दिसंबर तक आयोजित होगी. ऐसे में परीक्षा समय के दौरान विद्यालय में किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधि या आयोजन का किया जाना संभव नहीं है. इसी के चलते शौर्य दिवस के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं.Rajasthan News

अलग अलग गतिविधयां होने थी इस दौरान

जानकारी के लिए बता दे कि कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा गया था, “राज्य के सभी विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ व विद्यार्थियों में देशप्रेम, देशभक्ति, वीरता, शौर्य, पराक्रम, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र एकता की भावना को जागृत करने और उसे बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.” साथ ही इस दौरान अतिथियों के रूप में सैन्य कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, इतिहास की जानकारी रखने वाले लोगों को आमंत्रित करने की रूपरेखा भी तैयार कर गई थी.Rajasthan News