Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / भामाशाह ने सरकारी स्कूल को भेंट किए सीसीटीवी कैमरे

,

भामाशाह ने सरकारी स्कूल को भेंट किए सीसीटीवी कैमरे

शहीद भँवर सिंह चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] उपखण्ड के सबसे बड़े विद्यालय शहीद भँवर सिंह चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में केटीसी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भामाशाह राज खान ने सभी कक्षा कक्षों के लिए सीसीटीवी कैमरे भेंट किए हैं। फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव मुबारिक अली जाजोद ने बताया कि गत दिनों विद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य ब्रम्हदत्त शर्मा ने ग्रामीणों की ओर से यह मांग की थी। झाबर सिंह बिजारणियां ने बताया कि इस व्यवस्था से विद्यालय में शिक्षा एवं अनुशासन में सुधार होगा। ग्रामीणों ने केटीसी फाउंडेशन का आभार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur