Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / भामाशाह सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव आयोजित

,

भामाशाह सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव आयोजित

राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में

श्रीमाधोपुर, निकटवर्ती ग्राम हांंसपुर की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरला कुमारी व अध्यापिका बबीता शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम आज गुरुवार को ग्राम पंचायत हासपुर की सरपंच विमला देवी शर्मा की अध्यक्षता वह भामाशाह मालाराम जादूगर की विशिष्ट अतिथि में मनाया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भामाशाह मालाराम जादूगर द्वारा विद्यालय के रंग रोगन व मरम्मत कार्य कराने की घोषणा की । वही कार्यक्रम में भामाशाह एवं पूर्व छात्र परिषद सदस्यों व छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया गया । कार्यक्रम के दौरान चिरंजीलाल द्वारा हारमोनियम, गोपाल सिंगल द्वारा एक छत पंखा, सज्जन सैनी द्वारा छत पंखा, अशोक शर्मा द्वारा स्पीकर देने की घोषणा की कार्यक्रम में भामाशाह भगवती प्रसाद योगी किशन लाल कुमावत, जगदीश प्रसाद वर्मा, भींंवाराम सैनी, चिरंजी लाल वर्मा, अशोक कुमार शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur