Shekhawati Live

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती  को लेकर बड़ा अपडेट, फरवरी-मार्च में फिजिकल टेस्ट कराने की तैयारी; आवदेन की तारीख आगे बढ़ी 

सरकार ने इस भर्ती को पूरा करने के लिए कवायत तेज कर दी है। ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि HSSC (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) ने पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए ई-टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है।
 
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती  को लेकर बड़ा अपडेट

Haryana Police Constable Bharti: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।  बता दे की हरियाणा में पुलिस की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए इस वक्त की अच्छी खबर सामने आ रही है। सरकार ने इस भर्ती को पूरा करने के लिए कवायत तेज कर दी है। ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि HSSC (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) ने पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए ई-टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है।


ई-टेंडरिंग प्रक्रिया 

जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया etenders.hry.nic.in पोर्टल के माध्यम से होती है। इसमें टेंडर इन्विटेशन, टेक्निकल टर्म और योग्य एजेंसी का चयन शामिल होता है। ये एजेंसी ही फिजिकल एग्जाम के लिए एक्विपमेंट और लॉजिस्टिक प्रोवाइड करती है। एचएसएससी ने टेंडर भरने की लास्ट डेट 31 जनवरी रखी गई है।


फिजिकल टेस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट 


जानकारी के लिए बता दे कि विभाग ने टेंडर भरने की लास्ट डेट भी जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के लास्ट या मार्च के फर्स्ट वीक में इस अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा।


आवेदन कि अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 

जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले कमीशन ने 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी की थी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह सोशल मीडिया पर रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की सूचना दे चुके हैं।