Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बीरम का बास की छात्रा टॉपर का किया सम्मान

,

बीरम का बास की छात्रा टॉपर का किया सम्मान

करियर महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, स्थानीय दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के टॉपर का सम्मान किया गया। विज्ञान वर्ग की छात्रा मोनिका पुत्री राम गोपाल (बीरम का बास) ने 90.22 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्रा को सम्मानित किया और ऐसे ही निरन्तर आगे बढ़ने व उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अन्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. रीना ने छात्रा के तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सभी स्टाफ सदस्य व अभिभावक राम गोपाल आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur