Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बिसाऊ के राजकीय विद्यालय में उर्दू विषय के लिए ज्ञापन सौंपा।

,

बिसाऊ के राजकीय विद्यालय में उर्दू विषय के लिए ज्ञापन सौंपा।

श्रीमती गीगीदेवी जटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उर्दू विषय के लिए यूथ लीडर इस्माईल तंवर ने ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को बिसाऊ के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन को विद्यालय में उर्दू विषय स्वीकृत करवाने के लिए तीस बालिकाओं के प्रार्थना पत्र और साल भर विभिन्न स्तरों पर उर्दू के लिए किए प्रयासों का उल्लेख करता हुआ एक ज्ञापन सौंपकर नवीन सत्र में हर हाल में उर्दू विषय शुरू करने की मांग की। प्रधानाचार्य ने कहा कि वो अपना पूरा प्रयास कर रही है और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में लिखा और ज्ञापन और प्रार्थना पत्रों को उनके विचारार्थ भेजा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur