Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पूर्व विद्यार्थियों का राजकीय विभाग में चयन होने पर आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह

,

पूर्व विद्यार्थियों का राजकीय विभाग में चयन होने पर आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह

कक्षा नर्सरी से पांचवी तक अंग्रेजी माध्यम भी प्रारंभ किया

झुंझुनू, आदर्श पब्लिक स्कूल रतन शहर में आज आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र नरेंद्र सिंह पुत्र हरिराम सैनी रतन शहर, राहुल बेनीवाल पुत्र राम सिंह बेनीवाल रतन शहर का कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर तथा प्रदीप कुमावत पुत्र विद्याधर कुमावत निवासी इस्लामपुर का ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति होने पर विद्यालय में उक्त तीनों पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार अयूब खान ( कमांडो डिफेंस एकेडमी ) ने की मुख्य अतिथि हरिराम सैनी थे। विशिष्ट अतिथि राम सिंह बेनीवाल थे। इस अवसर पर निदेशक महेश वर्मा ने तीनों पूर्व छात्रों का मुंह मीठा करवाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। सचिव दीपक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राजेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। निदेशक महेश वर्मा ने बताया कि पूर्व छात्रों का एक समूह बनाकर शीघ्र ही समस्त होनहार पूर्व छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तथा इस सत्र से कक्षा नर्सरी से पांचवी तक अंग्रेजी माध्यम भी प्रारंभ कर दिया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur