Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ब्लॉक स्तरीय जलशक्ति एवं स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित

,

ब्लॉक स्तरीय जलशक्ति एवं स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित

दांतारामगढ़ में

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी] दांता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय जल शक्ति एवं स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य केशर सिंह खीचड़ ने बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में निबंध में 24, भाषण में 8 व पोस्टर प्रतियोगिता में 18 संभागियों ने भाग लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में आरती कुमावत राआबाउमावि दांता ने प्रथम, हर्षिता कुमावत राउमावि दांता ने द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग के नीतीश कुमावत राउमावि दांता ने प्रथम, योगिता शर्मा राआबाउमावि दांता ने द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में माही सोनी राआबाउमावि ने प्रथम व अनिल कुमावत राउमावि दांता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपंच हरकचंद झाझरी, ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय मौर्य, राआबाउमावि दांता की प्रधानाचार्या अंजना, कनिष्ठ सहायक लिखमाराम रोलन, व्याख्याता हरिओम पारीक व शारीरिक शिक्षक अशोक मीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूरणमल जोरम ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur