Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / पुस्तकें विद्यार्थी की मित्र – ढूकिया

,

पुस्तकें विद्यार्थी की मित्र – ढूकिया

होनहार छात्राओं को पुस्तकें वितरित की

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में ९५ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई। महाविद्यालय में विज्ञान व कला वर्ग के सभी विषयों के सम्पूर्ण सैट छात्राओं को वितरित किए गए। पुस्तक वितरण समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने पुस्तकों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं उन्होनें बताया कि पुस्तकें हमारे व्यक्तित्व का विकास करती है एवं पुस्तकें मित्र की तरह होती है। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने बताया कि पुस्तकें हमारे जीवन का आधार होती है, जो हमें नई राह दिखाती है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने पुस्तकों का समीक्षात्मक अध्ययन करना श्रेष्ठ परिणाम के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश, पुस्तकालयाध्यक्ष मन्जू इत्यादि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur