Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बुहाना में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 4 शिक्षकों को किया सम्मानित

,

बुहाना में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 4 शिक्षकों को किया सम्मानित

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] उपखंड में गांधी जयंती के अवसर पर बुहाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बुहाना ग्राम पंचायत सरपंच शकुंन तवर ने की मुख्य अतिथि के रूप में बुहाना पंचायत समिति प्रधान कविता यादव रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रधान राजपाल सिंह तवर, करणी सेना उपाध्यक्ष गिरवर सिंह तवर आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले 3 अध्यापकों व एक अध्यापिका को सम्मानित किया गया। शेर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय चुडीना, धर्मपाल यादव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निहालपुरा, संतराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय डूमोली खुर्द, फूल कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर को सम्मानित किया गया। करणी सेना उपाध्यक्ष गिरवर सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर गांधी जी के विचारों पर देश को चल कर सफलता मिली उसी विचारों पर आगे बढ़ते रहने के आह्वान भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह भालोठिया ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur