Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / कैम्ब्रिज शिक्षण समुह द्वारा टॉपर बच्चों का सम्मान

,

कैम्ब्रिज शिक्षण समुह द्वारा टॉपर बच्चों का सम्मान

गत वर्ष के टॉपर छात्र-छात्राओं को बाईक व स्कूटी भेंट

सिंघाना [के के गाँधी ] कस्बे की नामी गिरामी कैम्ब्रिज शिक्षण संस्थान द्वारा आज गुरूवार को कैम्ब्रिज किड्स गार्डन सीबीएसई स्कूल सीमनी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान शैक्षिक सत्र-2018-19 में बोर्ड क्लासेज में टॉपर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरवास सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल यादव थे अध्यक्षता निदेशक रहीश यादव ने की विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजेश कुमार थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। समारोह के दौरान अखिल पुत्र देवेन्द्र निवासी घसेडा को मोटर साईकिल भेंट की गई वहीं स्कूल की अंशु, खुशी व रिया स्कूटी भेंट की तथा 17 विद्यार्थियों को साईकिल भेंट की गई 95 बच्चें को सिल्वर मैडल व एक को गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल राजकुमार यादव, कॉलेज प्रिंसीपल हरपाल यादव, रमेश कुमार स्कूल स्टॉफ व अभिभावकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur