Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / करियर पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर का किया सम्मान

,

करियर पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर का किया सम्मान

स्नातक प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के

झुन्झुनूं, स्थानीय दुराना स्थित करियर पी.जी. महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के टॉपर का सम्मान किया गया। प्रथम वर्ष की छात्रा सुषमा पुत्री बनवारी लाल ने प्रथम स्थान एवं द्वितीय वर्ष का छात्र राहुल सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्र/छात्रा को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. रीना ने विद्यार्थियों के तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सभी स्टाफ सदस्य व अभिभावक बजरंग लाल पूनियां आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur