Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीबीएसई 10 वी के नतीजों में झुंझुनू में चमका ध्रुव

,

सीबीएसई 10 वी के नतीजों में झुंझुनू में चमका ध्रुव

न्यू राजस्थान के ध्रुव ने हसिल किए 97 प्रतिशत अंक

अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी ध्रुव पूनिया पुत्र रोहिताश पूनिया 97 प्रतिशत, रिपूल पुत्र महेश बिस्सू 96.20 प्रतिशत, कोमल जांगिड़ पुत्री सुनिल जांगिड़ 94.2 प्रतिशत, अंकित जांगिड़ पुत्र श्रीराम जांगिड़ 92 प्रतिशत, प्रणव खीचड़ पुत्र दिनेश खीचड़ 91.4 प्रतिशत, भारती पुत्री संजय कुमार 91.2 प्रतिशत तथा कार्तिक मील पुत्र राजपाल मील 90.60 प्रतिशत, पारस चौधरी पुत्र शुभकरण खीचड़ 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, वन्दना जांगिड़ एवं सुनिल मील आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur