Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 के टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत

,

सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 के टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत

विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों ने सामूहिक रूप से मनाया ज़श्न

झुंझुनू, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई के घोषित नतीजों में झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम दिया है। जानकारी देते हुए झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य डॉ रवि शंकर शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखते हुए विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है। इसी प्रकार 300 से अधिक विद्यार्थियों ने विषयवार 90 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेण्टम स्कोर अर्थात् विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय के इस धमाकेदार परीक्षा परिणाम की खुशी में आज विज्डम सिटी स्थित नवरंग कला मंडपम् में सी.बी.एस.ई. टॉपर्स विद्यार्थियों के लिए अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सरकारी गाइडलाइन्स के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनेटाईजेशन की पूर्ण पालना करते हुए किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, हैड-मिस्ट्रेस सरोज सिंह एवं सभी स्टॉफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अंगवस्त्र पहनाकर शानदार स्वागत किया गया। स्कूल टॉपर भरत सुश्रुत दाधीच, कुशल चौधरी, श्रीलेखा शर्मा एवं तनुष मोरोलिया ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शानदार परीक्षा परिणाम के पीछे जीवेम चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले प्री-उन्मेष एवं उन्मेष जैसे मोटीवेशनल सेमीनारों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी टॉपर्स बच्चों ने कहा कि प्राचार्य डॉ. शर्मा द्वारा किया गया मार्गदर्शन, नेतृत्व, पेस प्रोग्राम तथा अध्यापकों की कड़ी मेहनत एवं माता-पिता के आशीर्वाद का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
शानदार परीक्षा परिणाम से उत्साहित एवं प्रसन्न विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की इस परंपरा को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जारी रखा गया है। झुंझुनू एकेडमी स्कूल के रूप में शेखावाटी का सबसे अच्छा स्कूल एवं अनुभवी एवं कर्मठ अध्यापकों की टीम आपको मिली है हम चाहते हैं कि हम सब का रिकॉर्ड आप हम से बेहतर माक्र्स लाकर तोड़े तो हमें बेहद खुशी होगी। यही आपके स्कूल एवं माता-पिता के लिए बेहतरीन तोहफा होगा। विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को बधाई देते हुए चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने कहा कि जीवेम् के कुशल प्रबंधन और अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की लक्ष्यपरक मेहनत से ही आज यह खुशी का दिन प्राप्त हुआ है और अखिल भारतीय स्तर की इस परीक्षा में झु्रंझुनूं एकेडमी ने सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने केरियर का चुनाव करें क्योंकि रोजगार के जो विकल्प हमें आज दिखाई दे रहे हैं। वह हमें भविष्य में नहीं मिलेंगे। इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए आज का एक सही निर्णय आपको ऊचाईयों पर ले जा सकता है। उन्होंने पुन: सभी टॉपर्स विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में इन्फ्रा. एण्ड प्लानिंग डायरेक्टर आकाश मोदी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि 10 वीं के बाद विद्यार्थी के सामने विषय का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती होती है इसलिए आप जो भी विषय चुने अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए चुने। जीवेम़ छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने विद्यार्थी व अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभिभावकों व विद्यार्थियों का आज जो सम्मान हुआ है वह उसके पूर्ण हकदार हैं। अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह में कमलेश रूलानिया, सरोज सिंह, सुमन देवी, सुमन धनखड़, रोहिताश्व, सुमीता देवी, रवीन्द्र मोरोलिया, महेश कुमार, सुमन देवी, सुनीता शर्मा, सरिता मान, रचना मिश्रा, नितिन शर्मा, बिशन सिंह कुलहरि, देवी सिंह कुलहरि सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय में मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गई। कार्यक्रम में जीवेम प्रबंधक निदेशिका नीरजा मोदी, आशुतोष मोदी, आकाश मोदी, रानू मोदी, गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, विज्डम सिटी हैडमिस्ट्रेस सरोज सिंह, ज्ञानकुटीर सीईओ श्यामसुन्दर शर्मा, एकेडमिक डाईरेक्टर दीपेन्द्र शर्मा, सीनियर एडमिन कॉ-ऑर्डिनेटर आशा राव, लोजिस्टिक हैड राजेन्द्र सिंह पूनियां , प्रशासक कमलेश कुलहरी, अनीता सोनी, उमा शर्मा, कमल शर्मा, अर्चना जांगिड़, सहीराम कुलहरी, मीरा धनखड़, मनिषा वालिया सहित समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur