Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाया 76 वा स्वतंत्रता दिवस

,

ज्योति विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाया 76 वा स्वतंत्रता दिवस

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के स्कूल परिसर में

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के स्कूल परिसर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन दास जी महाराज दादू द्वारा बगड़, नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिंह जी राठौड़, वार्ड नंबर 9 पार्षद अजय सिंह शेखावत, भाजपा मंत्री नरेश जी शर्मा, योगेंद्र सिंह राठौड़, एवं संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैनगोविंद सिंह राठौड़ ने छात्र छात्राओं को देश भक्ति एवं आजादी की महत्ता से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने बताया कि देश हित एवं देश सेवा के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर ज्योति विद्यापीठ स्कूल का समस्त स्टाफ एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे जिनका संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur