Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सीरी पिलानी में बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 19 अप्रैल से

,

सीरी पिलानी में बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 19 अप्रैल से

सीएसआईआर-सीरी पिलानी में 19 से 22 अप्रैल तक डॉ शांति स्वरूप भटनागर मेमोरियल (एसएसबीएमटी) एवं अनुसंधान बास्केटबॉल टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में सीरी सहित सीएसआईआर प्रयोगशालाओं की कुल पाँच चयनित टीमें  एन ए एल बैंगलौर, सी एफ टी आर आई मैसूर, निस्केयर नई दिल्ली, आई आई पी देहरादून भाग ले रही हैं। इसके अलावा अनुसंधान बास्केटबॉल टूर्नामेन्ट में अखिल भारतीय सीएसआईआर बास्केटबॉल टीम के अलावा स्थानीय बिट्स-पिलानी, बीकेबीआईईटी-पिलानी तथा पिलानी ब्वॉयज़ प्रतिभागिता करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 18 अप्रैल को सायं 3.30 बजे संस्थान के मुख्य लॉन में आयोजित भव्य समारोह के साथ होगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दर्शन सिंह मुख्य अतिथि होंगे तथा सीएसआईआर स्र्पोट्स प्रोमोशन बोर्ड के सचिव डॉ आर के सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शांतनु चौधुरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 22 अप्रैल को सीरी बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संतोष अहलावत द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur