Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

,

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

एआरबी स्कूल ग्राउंड में

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी ] सैनी युवक संघ के तत्वाधान मे ओयोजित चार दिवसीय सावित्री बाई फुले ओलम्पियाड का रविवार को एआरबी स्कूल ग्राउंड में समापन हुआ। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में सावित्री बाई फुले टीम विजेता रही तथा उपविजेता मदरटेरिसा टीम रही और खो खो प्रतियोगिता मे विजेता भगतसिंह टीम रही व उप विजेता जयश्री टीम रही, बेटमिनटन में विजेता अरूणा पापटान व उप विजेता कोमल बाँगड़ी, अंक़िता गढ़वाल, प्रियांशी बाँगड़ी रही और मेहंदी प्रतियोगिता में सोनिया बाँगड़ी विजेता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी बहन व बेटी को हर स्तर पर आगे करना जिससे व देश व समाज का नाम रोशन करे। आयोजन में दयाराम राकसिया, रामस्वरुप गढ़वाल, गोविंद गोड़, कमल बाँगड़ी, जगदीश गढ़वाल, महावीर टाँक, प्रह्लाद बाँगड़ी, दिनजी पापटान, विशाल खडोलिया, सुशील राकसिया, राजकुमार राकसिया, विष्णु खिजोतिया, ताराचन्द चाँदोलिया, सुभाष मिटावा, प्रदीप मिटावा, अर्पित बाँगड़ी, अरुण गोड़, प्रवीण सिंगोदिया, आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन सुरेश सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur