Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / छात्रों को स्टेशनरी वितरित की गई

,

छात्रों को स्टेशनरी वितरित की गई

लियो क्लब सीकर द्वारा

सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज बुधवार को राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय पलासिया के कक्षा 1 से 5 तक के समस्त बच्चों को बुक्स व स्टेशनरी वितरित की गई| क्लब अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही यह भी कहा कि पढ़ाई में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लियो क्लब हमेशा तत्पर रहेगा| कार्यक्रम संयोजक लियो पूजा चौधरी व लियो जोगेंद्र कुमावत ने बताया कि प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व स्कूल में 120 बच्चों को बुक्स,पेंसिल, रबड़,शॉपनर,पेन,चॉकलेट वितरित की गई| इस अवसर पर आई.पी. डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल,क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता,लियो सूरज अग्रवाल,लियो अखिलेश कौशिक,लियो विकास कुमावत,लियो जितेंद्र खेतान,लियो प्रकाश मंगनानी, लियो ज्योत्सना कुमावत,लियो सुरेश मांडिया आदि क्लब सदस्य सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur